नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को यमुना नदी में बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों से मिलने और विस्थापित लोगों के लिए इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस बीच प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मंत्रालय प्रभारी कैलाश गहलोत को सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।”
केजरीवाल ने ट्वीट में एक न्यूज रिपोर्ट भी संलग्न की जिसमें लोगों की दिल्ली सरकार से किसी तरह के इंतजाम न करने की शिकायत का जिक्र था।
गहलोत ने केजरीवाल के ट्वीट का जवाब दिया, “सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सुबह 9.30 बजे विभागीय आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा करूंगा।”
दिल्ली सरकार के मुताबिक, रविवार सुबह तक 1,000 से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार बारिश छोड़ने और बारिश से सोमवार सुबह नदी का जलस्तर 205.66 मीटर तक बढ़ गया। इसके 31 जुलाई तक 206.60 मीटर तक चढ़ने की आशंका है।
हरियाणा ने शिनवार को शाम छह बजे 6,00,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था।
हथिनीकुंड बैराज से नई दिल्ली को पीने के पानी की आपूर्ति होती है। इसे यहां तक आने के लिए 72 घंटे लगते हैं।
dharmpath.com dharmpath