वानेसा किर्बी, टॉम क्रूज ने शादी की अफवाहों को नजरअंदाज किया

पेरिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वानेसा किर्बी और हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के बीच संबंधों की अफवाहें उस समय आई थीं, जब वह टॉम क्रूज से मिली तक नहीं थीं। किर्बी ने कहा कि जब उन्होंने ‘मिशन : इंपॉसिबल फालआउट’ की शूटिंग शुरू की तो उन्होंने इन अफवाहों पर चुप रहने का फैसला किया।

किर्बी ने आईएएनएस को बताया, “हमने इस बारे में बात नहीं की, लेकिन हमारे बारे में हर समय हर कोई लिखता था, लेकिन यह सच नहीं है। यह अफवाह दूर हो गई, क्योंकि यह बहुत हास्यास्पद थी।”

उन्होंने कहा, “हमने इस बारे में बात नहीं की, क्योंकि हम इसे अनदेखा करना चाहते थे। और मुझे विश्वास है कि टॉम ने भी ऐसा ही किया होगा।”

फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है।

क्या उन्होंने प्रसिद्धि के साथ आने वाली सभी चीजों से निपटना सीख लिया है? किर्बी ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें इन सबका सामना करना पड़ेगा.. यह उद्योग का हिस्सा है और यह हमेशा बढ़ता रहता है और यह सुखद नहीं है। आपको सिर्फ काम पर ध्यान देना होगा और इसे दैनिक आधार पर अपने जीवन को प्रभावित न करने दें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493