ट्रंप ने इटली की आव्रजन नीति को सराहा

वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इटली की नई सरकार की सशक्त आव्रजन नीति की सराहना करते हुए कहा कि यूरोप के अन्य देशों को भी इसी तरह की नीति का अनुसरण करना चाहिए।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इटली के प्रधानमंत्री गिउसेपे कोन्टे का स्वागत करते हुए कहा, “मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं कि आप आव्रजन और अवैध प्रवासन को लेकर क्या कर रहे हैं।”

ट्रंप ने कहा कि इटली सरकार सीमा की सुरक्षा को लेकर सख्त फैसला लिया है, ऐसा फैसला जो अन्य देशों को भी लेना चाहिए।

ट्रंप ने दोबारा कहा कि अमेरिका में सीमा नियंत्रण की भारी कमी है और हमें अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार बनानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493