24वें साराजेवो फिल्मोत्सव में 266 फिल्में दिखाई जाएंगी

साराजेवो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। 24वें साराजेवो फिल्मोत्सव (एसएफएफ) में 266 फिल्में दिखाई जाएंगी।

एसएफएफ निदेशक मिरसाद पुरीवात्रा ने सोमवार को यहां घोषणा की।

स्थानीय सिनेमा में आयोजित एक प्रेस कॉनफ्रेंस में पुरीवात्रा ने कहा कि उनका मानना है कि एसएफएफ कार्यक्रम बीआईएच, क्षेत्र और दुनिया में हो रही हर चीज होने वाली हर चीज की अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुरीवात्रा के हवाले से कहा,”यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस वर्ष हमारे 52 विश्व और 23 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर हैं।”

महोत्सव का आगाज 10 अगस्त से फिल्म ‘कोल्ड वार’ के साथ होगा। यह पौलेंड के ऑस्कर विजेता निर्देशक पावेल पॉलिकोव्सकी द्वारा निर्देशित है।

24वां साराजेवो फिल्मोत्सव 10 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493