डगलस हैग को हराकर लानुस कोपा अर्जेटीना के अगले दौर में

ब्यूनस आयर्स, 31 जुलाई (आईएएनएस)। लानुस क्लब ने थर्ड डिजीवन फुटबाल क्लब डगलस हैग को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर कोपा अर्जेटीना के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को खेले गए इस मैच में लानुस के लिए जोएल मार्टिनेज ने 11वें जबकि डगलस के लिए क्रिस्टिना डुमा ने मुकाबला समाप्त होने से 11 मिनट पहले गोल किए।

निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 बराबर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट कर सहारा लिया गया जहां लानुस ने 4-2 से जीत दर्ज की।

अगले दौर में लानुस का सामना एटलेटिको डी राफेल से होगा।

कोपा अर्जेटीना का विजेता कोपा लिबर्टाडोरेस-2019 के लिए क्वालिफाई करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493