ऋचा, अली ‘मोस्ट ब्यूटफूल कपल’ का सम्मान मिलने से उत्साहित

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल यहां एक पुरस्कार समारोह में ‘मोस्ट ब्यूटीफूल कपल’ का सम्मान मिलने से काफी खुश और उत्साहित हैं।

दोनों कलाकार वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 में उपस्थित हुए, जहां मंगलवार रात उन्हें इस टाइटल से नवाजा गया।

फ्लोरल ड्रेस पहने ऋचा ने कहा, “यह सराहनीय है कि किसी ने हमें यह टाइटल देने के बारे में सोचा गया। यह टाइटल किसी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा करना, जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण है, बहुत अच्छा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है अली और मुझे वर्ष के ‘मोस्ट ब्यूटीफूल कपल’ के रूप में सम्मानित किया गया।”

अली ने कहा, “मोस्ट ब्यूटिफुल कपल ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानिक होकर अच्छा लगा।”

ऋचा इन दिनों मलयालम अभिनेत्री शकीला की बायोपिक पर काम कर रही हैं। इसके साथ वह ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और धारावाहिक ‘इनसाइड एड्ज 2’ में काम कर रही हैं।

अली इन दिनों संजय दत्त की ‘प्रस्थानम’ और तिग्मांशु धूलिया की ‘मिलन टॉकीज’ में काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493