एयर होस्टेस की मौत का मामला अपराध शाखा को सौंपा

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की कथित आत्महत्या से संबंधित मामले को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

बत्रा ने 13 जुलाई को अपने पति मयंक सिंघवी के दक्षिणी दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित घर की छत से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

अधिकारी ने कहा, “अनीसिया के परिजनों ने सिंघवी पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मयंक ने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट की थी।”

मृतका की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया कि सिंघवी ने 2016 में अपने हनीमून के दूसरे दिन उनकी बेटी की पिटाई की थी।

सिंघवी की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493