श्रीनगर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकियों ने घेरेबंदी कर रहे सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षाकर्मी चेक चोलांद गांव की घेरेबंदी कर रहे थे, और इसी दौरान आंतकियों ने भागने के प्रयास के तहत सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।
सुरक्षा अभियान को मजबूत करने के लिए तुरंत गांव में अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath