विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप : लिन डेन से हारकर समीर बाहर

नानजिंग (चीन),1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा बुधवार को पहले ही दौर में चीन के लिन डेन से हारकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से बाहर हो गए।

वर्ल्ड नंबर-9 डेन ने वर्ल्ड नंबर-19 समीर को 21-17, 21-14 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

डेन ने 45 मिनट में भारतीय खिलाड़ी को पराजित किया। चीनी खिलाड़ी का समीर के खिलाफ यह दूसरी करियर जीत है।

दूसरे दौर में डेन का मुकाबला हमवतन और वर्ल्ड नंबर-3 शि यूकी से होगा जिनके खिलाफ उनका करियर रिकॉर्ड 1-4 का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493