मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को हल्की बदली छाई हुई है, वहीं उमस परेशान करने वाली है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून का दौर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। गुरुवार को आसमान पर छाए हल्के बादलों के छाने के कारण बादल व सूरज में लुकाछिपी का दौर जारी है। धूप की चुभन तो नहीं है, मगर उमस का असर बना हुआ है।

बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ बौछारें भी पड़ीं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है तो रीवा, सतना व सिंगरौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6 डिग्री, ग्वालियर का 23.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493