दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है और यह गुरुवार को 204.31 मीटर तक चला गया।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नदी का जल स्तर जो 28 जुलाई से 204.83 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था। बुधवार दोपहर 204.82 मीटर तक पहुंच गया जिसके बाद जलस्तर कम होना शुरू हो गया।

उन्होंने कहा, “जलस्तर घट रहा है और गुरुवार शाम तक इसके 204.18 मीटर तक जाने की उम्मीद है।”

नदी के आसपास रहने वाले 10,000 से अधिक लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर भेज दिया गया था। वह वहां तंबू में रहने को मजबूर हैं।

वहीं, जब तक नदी का जलस्तर 204 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर है तब तक लोगों को अस्थाई शिविरों में रहना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493