लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेसिका चेस्टन आगामी एक्शन फिल्म ‘ईव’ में नजर आएंगी। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म का निर्माण बैनर वॉल्टेज पिक्चर्स और चेस्टेन की प्रोडक्शन कंपनी फ्रीकल फिल्म्स के तहत होगा।
इसकी पटकथा मैथ्यू न्यूटन ने लिखी है और वह इसका निर्देशन भी करेंगे।
चेस्टन ने बयान में कहा, “मैथ्यू जटिल किरदारों को बेहतर तरीके से गढ़ने में सक्षम है। हम उनके काम के कायल हैं और ‘ईव’ में उनके साथ साझेदारी से रोमांचित हैं।”
फिल्म की कहानी का खुलासा होना अभी बाकी है।
dharmpath.com dharmpath