वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका सीनेट ने भारी भरकम 716 अरब डॉलर के रक्षा अनुमोदन विधेयक को पारित किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019 राष्ट्रीय रक्षा अनुमोदन अधिनियम (एनडीएए) को सदन में मंजूरी दिए जाने के एक सप्ताह बाद बुधवार को पारित किया गया। अधिनियम के पक्ष में 87 और विपक्ष में 10 वोट पड़े।
अब विधेयक को व्हाइट हाउस भेजा जाएगा, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर हस्ताक्षर कर इसे कानून के रूप में मंजूरी देंगे।
विधेयक पेंटागन मुख्य बजट के लिए करीब 616.9 अरब डॉलर, परमाणु हथियारों के लिए 21.9 अरब डॉलर और युद्ध वित्तपोषण के लिए 69 अरब डॉलर की राशि मुहैया कराएगा।
कांग्रेस लगातार 57 वर्षो से एनडीएए को पारित करती आ रही है।
dharmpath.com dharmpath