चीन में अलीबाबा बेचेगी अमेरिकी कंपनी की कॉफी

शंघाई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के मंच पर अब चीन में अमेरिकी कंपनी स्टॉरबक्स की कॉफी उपलब्ध होगी। स्टॉरबक्स ने पूरे चीन में कॉफी की डिलीवरी के लिए गुरुवार को अलीबाबा के साथ समझौता करने की घोषणा की।

दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि स्टारबक्स कॉफी और अन्य उत्पाद अब अलीबाबा के फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ईएलई डॉट मी पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं अलीबाबा की हेमा ग्रोसरी की दुकान ‘अलीबाबा किचेन’ स्टारबक्स ड्रिक्स तैयार करके उसकी डिलीवरी देगी।

स्टारबक्स कॉफी कंपनी के प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन जॉनसन ने कहा, “अलीबाबा के साथ हमारी परिवर्तनकारी साझेदारी से आधुनिक खुदरा कारोबार को नया आकार प्रदान किया जाएगा और यह चीनी उपभोक्ताओं की उम्मीदों को बढ़ाने के हमारे प्रयास में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल झांग ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी के ऑनलाइन कारोबार को बढ़ाकर फिजिकल स्टोर तक करने की योजना का हिस्सा है।

कंपनी ने बताया कि कॉफी की डिलीवरी सितंबर से बीजिंग और शंघाई में 150 दुकानों में शुरू हो जाएगी और साल के अंत तक चीन के 30 नगरो में 2,000 से अधिक दुकानों पर स्टारबक्स की कॉफी मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493