मुंबई : ट्रेन में सांप दिखने से यात्रियों में मची खलबली

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई की खचाखच भरी उपनगरीय लोकल ट्रेन के पुरुषों के डिब्बे में गुरुवार की सुबह एक सांप के दिखने से यात्रियों में खलबली मच गई।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई की खचाखच भरी उपनगरीय लोकल ट्रेन के पुरुषों के डिब्बे में गुरुवार की सुबह एक सांप के दिखने से यात्रियों में खलबली मच गई।

सांप सिर के ऊपर लगे हैंडल बार पर लिपटा हुआ था, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर यात्री उपनगरीय ट्रेनों में पकड़ने के लिए करते हैं।

सांप को सुबह 8.33 बजे टिटवाला-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लोकल ट्रेन में ठाणे स्टेशन पर पहुंचने के दौरान देखा गया।

भीड़ भरे डिब्बे में सांप दिखने के बाद लोगों में खलबली मच गई। बहुत से लोगों ने रेलवे व पुलिस को तत्काल सूचित व सर्तक करने की बात कही।

ठाणे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और डिब्बे को खाली कराया गया। रेल अधिकारी व पुलिस सांप को पकड़ने में कामयाब रहे और उसे सुरक्षित दूर ले जाया गया।

इस घटना की वजह से सुबह के समय कई ट्रेनों में देरी हुई और सांप की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सेंट्रल रेल के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने संदेह जताया कि यह किसी के द्वारा शरारत का मामला हो सकता है। रेलवे सुरक्षा बल अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

उदासी ने आईएएनएस से कहा, “यह रेक पहले ही दो यात्राएं पूरी कर चुका है और बिना किसी अवांछित घटना के यह तीसरी यात्रा थी। हम सभी वीडियो व तस्वीरों को देख रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि सांप अचानक से इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंचा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493