यमन में हवाई हमलों में 20 की मौत

सना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत हो घई।

ये हमले यमन के हुदयदाह शहर के लोकप्रिय मछली बाजार में किए गए।

एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर टेलीफोन पर बताया कि यह बाजार अल-थावरा अस्पताल के मुख्य गेट से लगभग पांच मीटर की दूरी पर है।

अधिकारी ने कहा, “मृतकों के शुरुआती आकंड़ों में 20 लोगों के मरने की पुष्टि की गई जबकि 50 घायल हो गए।”

उन्होंने कहा कि कई शव अभी भी बाजार में पड़े हुए हैं। बचाव दल लगातार हो रहे हवाई हमलों की वजह से बाजार के दूसरी तरफ जाकर घायलों का उपचार नहीं कर पा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493