सिटी क्लब के साथ 2023 तक बने रहेंगे गेब्रिएल

मैनचेस्टर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी गेब्रिएल जीसस ने मैनचेस्टर सिटी क्लब के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए करार के तहत गेब्रिएल साल 2023 तक सिटी क्लब के साथ बने रहेंगे।

ब्राजील के 21 वर्षीय खिलाड़ी गेब्रिएल पिछले साल जनवरी में 2.7 करोड़ पाउंड में पाल्मेरास क्लब से निकलकर सिटी में शामिल हुए थे।

सिटी के साथ खेले गए 11 मैचों में उन्होंने सात गोल दागे हैं और क्लब के साथ काराबाओ कप टूर्नामेंट भी जीता।

सिटी क्लब का सामना रविवार को कम्यूनिटी शील्ड टूर्नामेंट में चेल्सी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493