‘कुल्फी कुमार..’ में अतिथि भूमिका निभाएंगी शफक नाज

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शफक नाज आगामी धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में महत्वपूर्ण अतिथि भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

इसमें कुल्फी एक हादसे का शिकार हो जाती है, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसमें शफक डॉ.नीयति के रूप में प्रवेश करेंगी, जो आदर्शवादी हैं। उन्हें निगरानी के बगैर ऑपरेट नहीं करना था, लेकिन कुल्फी की जिंदगी बचाने के लिए वह अपने करियर को जोखिम में डाल देती हैं।

शफक ने कहा, “मुझे शो में एक महत्वपूर्ण अतिथि भूमिका के लिए तैयार किया गया है। मैं कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती, लेकिन यह निश्चित रूप से आपको अपनी सीट से खड़ा कर देगी। मैं हमेशा से 4 लॉयन फिल्म्स के साथ काम करना चाहती थी, यह सपना पूरे होने जैसा है।”

सूत्र के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार से फिल्म की शूटिंग शुरू की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493