छग : भरे बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी, 2 जवान जख्मी, नक्सली ढेर (लीड-1)

दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने बताया, “बासागुड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार था। पुलिस के कई जवान अलग-अलग दिशाओं में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पांच-छह नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो सहायक आरक्षक उमेश दुर्गम और शंकर पुनेम घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है।”

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है।

डांगी ने बताया, “पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है।”

पुलिस के अनुसार, बाजार में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। दहशत से तत्काल बाजार खाली हो गया। नजदीक ही पोटाकेबिन में कई बच्चे फंसे हुए हैं, जो एक कमरे में बंद हैं। क्षेत्र में पूरी तरह दहशत का माहौल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493