अली फजल ‘मिलन टॉकीज’ में फिल्मकार के किरदार में नजर आएंगे

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ में एक फिल्मकार के रूप में नजर आएंगे।

अली इस फिल्म में लखनऊ के पास एक छोटे-से कस्बे के फिल्मकार की भमिका निभाएंगे।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में अली ने एक बयान में कहा, “मैंने सिनेमा को तबसे प्यार किया और जिया है, जब मैं बच्चा था। मुझे बड़े होने पर अपने इस जुनून का अहसास हुआ।”

वह कहते हैं, “संपादन फिल्म निर्माण का सबसे मुख्य बिंदु है। अभिनेता अभिनय करते हैं और निर्देशक निर्देशन। फिल्मकार अभिनय को निर्देशित करते हैं।”

‘मिलन टॉकीज’ एक प्रेम कहानी है, जो सिंगल-स्क्रीन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493