मॉस्को, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के क्रास्नोयास्र्क क्षेत्र में एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 लोग मारे गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्षेत्र की आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया, “सुबह 10.20 बजे इगरका गांव से दो किलोमीटर दूर तुरुखांस्क जिले में एमआई -8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”
माना जा रहा है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी या पायलट की गलती की वजह से हुई होगी।
बयान के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में आग लग गई।
मारे गए लोगों में तीन चालक दल के सदस्य और 15 यात्री शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath