मास्को, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने रूस की ऊंची कूद खिलाड़ी एना चिचेरोवा को अंतर्राष्टीय टूर्नामेंट्स में तटस्थ झंडे तले हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी है।
रूस एथलेटिक्स महासंघ ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी तास ने महासंघ के हवाले से लिखा है, “आईएएएफ ने एना को तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर खेलने की अर्जी को खारिज कर दी है। इस संबंध में हमें जानकरी मिली है।”
30 जून को एना पर डोपिंग के कारण लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया था। 22 जुलाई को कजान में हुई रशियन चैम्पियनशिप में एना ने दो साल के प्रतिबंध के बाद हिस्सा लिया था। उन्होंने 1.90 मीटर की ऊंचाई मापते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।
चिचेरोवा ने लंदन ओलम्पिक-2012 और विश्व चैम्पियनशिप-2011 में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
dharmpath.com dharmpath