शिमला, 4 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को गावों में तालाब खोदने की जरूरत पर जोर दिया। ये तालाब जंगल की आग रोकने और जंगल की नमी बनाए रखने में मदद करेंगे।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से कॉम्पेनसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट (सीएएमपीए) निधि के जरिए वन विभाग को तालाबों के निर्माण के साथ जल संरक्षण कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा।
विभाग की समीक्षा बैठक में, मुख्यमंत्री को वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका में सुधार के बारे में अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने कहा कि अगले 10 वर्षो में छह जिलों में 800 करोड़ रुपये की लागत से जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी(जीआईसीए) की वनीकरण परियोजना लागू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा वनाग्नि पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।
dharmpath.com dharmpath