‘सिम्बा’ में काम करने का अनुभव बेहतरीन : रणवीर

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को कहा कि यह फिल्म एक कलाकार के तौर पर काफी कुछ सिखाती है।

रणवीर सिंह ने सौंदर्य ब्रांड ‘निविया मेन’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने चुनाव पर संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में यह बात कही।

फिल्म ‘सिम्बा’ के बारे में रणवीर ने कहा, “दिसंबर में पर्दे पर एक विस्फोट होगा क्योंकि सिम्बा आ रहा है। मेरे पास अब एक महीने का ब्रेक है क्योंकि रोहित सर ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग के लिए जा चुके हैं, इसलिए मैं अपनी सभी अन्य जिम्मेदारियों का ख्याल रख रहा हूं.. इस फिल्म से कलाकार के रूप में काफी कुछ सीखा और यह अनुभव बेहतरीन रहा।”

‘सिम्बा’ में सारा अली खान और सोनू सूद जैसे सितारे भी हैं।

‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493