कर्ट रसेल ने निर्देशक जेम्स गन का बचाव किया

लॉस एंजेलिस, 5 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक जेम्स गन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी-2’ के अभिनेता कर्ट रसेल ने बाल यौन शोषण और दुष्कर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने के मामले में गन का बचाव किया।

जेम्स गन को विवादास्पद टिप्पणियों के चलते डिज्नी स्टूडियोज ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

रसेल ने शनिवार को वेबसाइट ‘वेराइटी’ से कहा,”यह दुखद है। लेकिन यह हमारे सामाजिक ढांचे का हिस्सा है और मैं इसे समझता हूं। लेकिन, मुझे लगता है कि हम कुछ ज्यादा संवेदनशील हो रहे हैं।”

पिछले महीने डिज्नी ने गन के विवादास्पद ट्वीट के बाद उनके साथ अपने व्यापारिक रिश्ते तोड़ लिए थे।

सिर्फ रसेल ही नहीं बल्कि फिल्म के अन्य कालकारों जैसे क्रिस प्रैट, ब्रैडली कूपर और जो सल्डाना ने भी गन का बचाव करते हुए एक खुले पत्र पर साइन कर स्टूडियो से निर्देशक को फिर से हायर करने की अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493