कार्डिफ, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापन पर लाखों पाउंड खर्चने के बावजूद वेल्स विदेशी पर्यटकों की अभी भी राह देख रहा है।
‘बीबीसी’ के अनुसार, प्रसिद्ध यात्रा लेखक साइमन काल्डर ने कहा कि यह वास्तव में चिंताजनक है कि यात्रियों के खर्च में उस समय 17 प्रतिशत की गिरावट आई, जब पाउंड कमजोर था।
नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि 3.92 करोड़ यात्री 2017 में ब्रिटेन आए थे, लेकिन इनमें अधिकांश लंदन या स्कॉटलैंड ही गए।
विदेशी पर्यटकों की संख्या में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन 12 महीनों में उनके व्यय में 17 प्रतिशत कमी आई। लीजेंड्स अभियान पर 50 लाख पाउंड खर्च किए गए थे, जिसका उद्देश्य आगंतुकों को शानदार पर्यटन अनुभव देना था।
काल्डर कहते हैं, “ये आंकड़े वेल्स पर्यटन उद्योग के लिए वास्तव में चिंताजनक हैं। विशेष रूप से स्कॉटलैंड ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि वेल्स अभी भी पर्यटकों की राह देख रहा है।”
प्रमुख देशों से यहां के लिए उड़ानों की कमी के कारण वेल्स को एक अलग गंतव्य समझने के बजाए इंग्लैंड की यात्रा से जोड़कर देखा जाता है।
dharmpath.com dharmpath