पालेमबांग पहुंची एशियाई खेलों की मशाल

जकार्ता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई खेलों की मशाल इंडोनेशिया के शहर पालेमबांग पहुंच गई है।

यह शहर राजधानी जकार्ता के साथ 18वें एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 18 अगस्त से हो रही है।

इसके बाद, यह मशाल एशियाई खेलों की शुरुआत से पहले बानटेन और वेस्ट जावा का दौरा भी करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मशाल को पालेमबाग एशियाड स्टेडियम में ले जाया गया। इस दौरान सेना और पुलिस के प्रमुख, दक्षिणी सुमात्रा राज्यपाल और इंडोनेशिया के एशियाई खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख एरिक तोहिर मौजूद थे।

एरिक ने कहा, “विभिन्न शहरों में एशियाई खेलों की मशाल के दौरे का लक्ष्य देश भर के लोगों में खेलों का परिचय कराना है और उनकी पहचान एशियाई खेलों की असल भावना से कराना है।”

इस मशाल को पिछले माह भारत की राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में प्रज्जवलित किया गया था। यहां साल 1951 में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था।

यह मशाल 17 अगस्त को जकार्ता पहुंचेगी, जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो इसे धारण करेंगे और अगले दिन इन खेलों के उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493