शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को गोली मारी गई

शिकागो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई।

सीएनएन के मुताबिक, रविवार रात 1.30 बजे से शुरुआती तीन घंटों में, पुलिस के रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि 10 घटनाओं में 30 लोगों की गोली मार दी गई और दो की मौत हो गई।

गोलीबारी की घटना देर रात दो बजे तक हुई।

‘ब्यूरो ऑफ पेट्रोल’ के प्रमुख फ्रेड वालर ने रविवार दोपहर कहा, “शिकागो शहर को हिंसक रात से गुजरना पड़ा। इनमें से कुछ घटनाएं प्रयोजित थीं और उन इलाकों में गैंगवार से संबंधित थीं।”

वालर ने कहा कि एक घटना में निशानेबाजों ने भीड़ से भरी स्ट्रीट पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।

घायल लोगों में से सबसे उम्रदराज शख्स 62 वर्ष का था और सबसे कम 11 वर्ष का था।

विशेष रूप से हिंसक रविवार से पहले शुक्रवार को गोलीबारी की छह घटनाएं हुई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शनिवार को गोलीबारी 15 घटनाएं हुई, जिनमें एक घातक साबति हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493