पोटरेनिक्स ने लांच किया स्मार्ट बैकपैक, कीमत 3999 रुपये

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इनोवेटिव, पोर्टेबल एवं डिजिटल डिवाइस निर्माण के क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी पोटरेनिक्स ने सोमवार को अपना स्मार्ट बैकपैक पोर929 लांच किया। इसकी कीमत 3999 रुपये है।

पोर 929 का लांच पोटरेनिक्स के स्मार्ट बैकपैक्स की सीरीज में नया संस्करण है। इस सीरीज में हाई क्वालिटी, रग्ड और स्टायलिश लैपटॉप बैकपैक्स की भरमार है।

एलिमेंट्स यू पोर 929 को सलीके से तैयार किया गया है। इसका एगोर्नोमिक डिजाइन, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और सुपीरियर शिल्प कौशल इसे उत्कृष्ट, स्पोर्टी और प्रोफेशनलिज्म के करीब लाता है।

पोर 929 के शोल्जर स्ट्रैप्स एडजस्टेबल हैं और इन्हें सलीके से पैडेड किया गया है। यह उपयोगकर्ता के कंधों को आराम पहुंचाते हैं और इसे स्टुडेंट्स, प्रोफेशनल्स तथा ट्रेवलर्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसका बॉटम डबल लेयर्ड है और इस कारण इसमें भारी वस्तुएं भी रखी जा सकती हैं। साथ ही इसमें एक चेस्ट स्ट्रैप भी है, जो आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

एलिमेंट्स यू 929 बैकपैक में इनबिल्ट यूएसबी 2.0 चाजिर्ंग पोर्ट है जो उपयोगतार्ओं को अपने हाथ में पावर बैंक लिए बगैर अपने स्मार्ट गैजेट्स को चार्ज करने की आजादी देता है। आप इसके यूएसबी केबल को जब और जहां चाहें हटा सकते हैं।

इसमें वाटरप्रूफ मटेरियल का उपयोग किया गया है, जो हल्की बारिश के दौरान आपको अपने सामान की रक्षा करने में मदद करती है।

इस बैकपैक में 15.9 इंच के लैपटॉप को आसानी से कैरी किया जा सकता है। साथ ही इसमें अन्य जरूरी सामान भी रखे जा सकते हैं।

एलिमेंट्स यू पोर 929 गहरे भूरे रंग में उपलब्ध है और इसकी कीमत 3999 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493