कॉर्निग ‘गोरिल्ला ग्लास 6’ सबसे पहले ओप्पो फ्लैगशिप में मिलेगा

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी कॉर्निग इनकॉर्पोरेटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसके नवीनतम कवर ग्लास प्रौद्योगिकी गोरिल्ला ग्लास 6 को अपनानेवाला पहला निर्माता ओप्पो है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओप्पो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रयोग किया जाएगा, जो आनेवाले हफ्तों में रिलीज होगा।

प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में गोरिल्ला ग्लास 6 एक मीटर की ऊंचाई से खुरदरे सतह पर 15 बार गिरने पर भी टूटा नहीं, जबकि कंपनी की प्रतिद्वंदी कंपनियों – सोडा लाइम और एलुमिनोसिलिकेट के ग्लास पहली बार गिरने पर ही टूट गए।

कॉनिग गोरिल्ला ग्लास के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक जॉन बायने ने एक बयान में कहा, “हम ओप्पो द्वारा ग्लास 6 अपनाने से उत्साहित हैं।”

कंपनी नो गोरिल्ला ग्लास 6 पर से जुलाई में परदा हटाया था, जो कंपनी का अब तक का सबसे मजबूत ग्लास है।

बायने ने कहा, “ओप्पो का नया प्लैगशिप मॉडल उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो अपने डिजिटल जीवन में हर चीज के लिए स्मार्टफोन पर आश्रित हैं, यह उनके मोबाइल की गिरने पर सुरक्षा करता है।”

गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग 45 प्रमुख ब्रांडों के 6 अरब से ज्यादा डिवाइसों में किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493