पेरिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अल्जेरिया के राचिद घाजेल लीग-1 क्लब एएस मोनाको से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब लिसेस्टर सिटी में आ रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 26 साल के इस खिलाड़ी ने रविवार को इंग्लिश क्लब के साथ चार साल का करार किया है। हालांकि करार की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
वह एक बार फिर क्लाउडे पुएल के साथ दिखेंगे जो लिसेस्टर के कोच हैं। क्लाउडे फ्रांस के क्लब लियोन के कोच भी रह चुके थे और इस समय घेजाल क्लब की अकादमी में थे।
घेजाल ने कहा, “मैं यहां आकर काफी खुश हूं। मैं कोच को लियोन से जानता हूं। यह वो क्लब है जहां मैं होना चाहता था। क्लब में कई महान खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारे लिए आने वाला सीजन अच्छा होगा।”
घेजाल 12 साल की उम्र में लियोन की अकादमी में दाखिल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath