दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बारिश

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “रुक-रुककर बारिश के साथ आसमान में बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493