डेट करते नजर आए केटी होम्स व जेमी फॉक्स

लॉस एंजेलिस, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अलगाव की अटकलों के बीच अमेरिकी अभिनेत्री केटी होम्स अपने प्रेमी अभिनेता व गायक जेमी फॉक्स के साथ समुद्र तट पर रोमांटिक समय गुजारती नजर आईं।

लॉस एंजेलिस, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अलगाव की अटकलों के बीच अमेरिकी अभिनेत्री केटी होम्स अपने प्रेमी अभिनेता व गायक जेमी फॉक्स के साथ समुद्र तट पर रोमांटिक समय गुजारती नजर आईं।

दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते और रेत पर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

एक सूत्र ने इस जोड़े के रिश्ते की पुष्टि करते हुए वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “वे हमेशा से स्वतंत्र जिंदगी जीते रहे हैं लेकिन एक-दूसरे से मिलने के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं।”

होम्स के प्रतिनिधि ने भी इन खबरों को गलत बताया है कि दोनों अलग हुए हैं।

माना जा रहा है कि दोनों लंबे अर्से से डेट कर रहे हैं, लेकिन उनकी साथ में तस्वीरें हालिया समय में भी सामने आनी शुरू हुई हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493