प्रीति जिंटा ने ‘भैय्याजी सुपरहिट’ में अपना लुक साझा किया

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। लंबे समय के अंतराल के बाद ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मंगलवार को फिल्म से अपने किरदार की झलक साझा की।

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी लुक साझा करते हुए लिखा, “दोस्तों, अनुमान लगाओ ये क्या है? यह ‘भैय्याजी सुपरहिट’ की सपना दुबे है। फिल्म 19 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

अपनी वापसी को लेकर उत्साहित अभिनेत्री ने लिखा, “पीजे की वापसी।”

तस्वीर में 43 वर्षीया अभिनेत्री बंदूक पकड़े खड़ी हैं, जिसमें दिखाया गया है।

नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी फिल्म में सनी देओल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीशा पटेल और मुकुल देव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493