तमिलनाडु : करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक, राज्य भर में पुलिस तैनात

चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। द्रविण मुनेत्र कडगम के प्रमुख एम. करुणानिधि का इलाज कर रहे कावेरी अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया है।

इसके बाद तमिलनाडु पुलिस प्रमुख ने मंगलवार को राज्यभर में अधिकतम पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया।

पुलिस महानिदेशक टी.के. राजेंद्रन ने एक निर्देश जारी करते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों, नगर पुलिस आयुक्तों और उनके अंतर्गत आने वाले अन्य अधिकारियों को अविलंब यूनिफार्म में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने को कहा है।

पुलिस के क्षेत्रीय महानिरीक्षकों को उनके जोन में जरूरत पड़ने पर कर्मियों का प्रयोग करने का आदेश दिया गया है।

करुणानिधि को यहां 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493