लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से निजात मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा लेकिन तेज धूप भी निकलेगी। इससे तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसर दिन में बीच-बीच में तेज धूप भी निकलेगी। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज होने का अनुमान है। पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.2 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath