जम्मू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 237 श्रद्धालुओं का एक छोटा जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
जम्मू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 237 श्रद्धालुओं का एक छोटा जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
पुलिस ने बताया कि 14 वाहनों में सवार यात्री भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए जिनमें 20 पहलगाम जबकि 217 बालटाल आधार शिविर के लिए निकले।
प्रत्येक गुजरने वाले दिन के साथ तीर्थयात्रियों की संख्या घट रही है क्योंकि 2018 यात्रा के लिए आधिकारिक तौर पर खुद को पंजीकृत कराने वाले सभी लोग पहले से ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं जो 28 जून से शुरू हुई थी।
अब तक 2.75 लाख श्रद्धालु अमरनाथ तीर्थयात्री कर चुके हैं।
यह 60 दिवसीय तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath