दिल्ली में बादलों का डेरा, हल्की बारिश भी हुई

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बादलों का डेरा है। कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाद के अनुसार न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “बुधवार को बादलों का डेरा रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश की सम्भावना है।”

सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटे में 3.9 मिलिमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पालम में 23.7 मिलिमीटर बारिश का रिकार्ड है।

सुबह 8.30 बजे आद्रता 86 प्रतिशत रही।

अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मंगलवार का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

इसी तरह न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493