छत्तीसगढ़ : निर्वाचन उपायुक्त वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की

रायपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त उमेश सिन्हा ने बुधवार को यहां प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और आयुक्तों के साथ बैठक की, और चुनाव से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सिन्हा ने बैठक में सभी अधिकारियों से कहा कि राज्य में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस कार्य को प्राथमिकता दिया जाए।

छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी सुब्रत साहू ने बैठक में चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशिक्षण प्रक्रिया चालू हो चुकी है।

सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों से चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। वहीं पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों से सुरक्षागत कारणों और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी चर्चा की। बैठक में पूरे प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों के अलावा पुलिस महानिरीक्षक और आयुक्त मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493