इंडिया ग्रीन में फातिमा जाफर का स्थान लेंगी क्रुतिका चौधरी

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ग्रीन में शामिल की गईं फातिमा जाफर चोटिल हो कर बाहर हो गई हैं। उनके स्थान पर क्रुतिका चौधरी को टीम में चुना गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया, “महिला चयन समिति ने क्रुतिका चौधरी को चोटिल फातिमा जाफर के स्थान पर इंडिया ग्रीन टीम में चुना है जो आने वाली महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी।”

यह टूर्नामेंट 14 से 21 अगस्त के बीच बेंगलुरु के अलुर में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बताया, “फातिमा घुटने की चोट से जूझ रही हैं और इससे उबरने की प्रक्रिया में प्रयासरत हैं।”

इंडिया ग्रीन टीम :

वेदा कृष्णामूर्ति (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिगेज, प्रिया पुनिया, देविका वैद्या, मोनिका दास, अरुंधति रेड्डी, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, क्रुतिका चौधरी, सुश्री दिब्यादर्शिनी, सुकन्या परीदा, झूलन गोस्वामी, साजना एस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493