उप्र में आंशिक बदली का असर, बारिश के आसार

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और कई जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की वजह से बदली का असर दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह के अंत तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493