दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही।

मौसम विभाग के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शीम तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।”

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में 0.6 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 78 प्रतिशत रही।

अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं एक दिन पहले बुधवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493