जम्मू, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को जम्मू से 68 तीर्थयात्रियों का छोटा सा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।
28 जून को शुरू हुई इस यात्रा के बाद से यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
पुलिस ने बताया, “तीर्थयात्री आठ वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए।”
इस साल अब तक 2.75 से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath