पंकज त्रिपाठी ने ‘लुका छुपी’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ‘लुका छुपी’ की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका कहना है कि यह बहुत दिलचस्प फिल्म है।

वह अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के साथ ग्वालियर में शूटिंग कर रहे हैं।

पंकज ने कहा, “‘लुका छुपी’ में मेरा बहुत ही रोचक किरदार है और मैं कृति के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। ‘बरेली की बर्फी’ से हमारा अच्छा संबंध है, जहां हमने पिता और बेटी की भूमिका निभाई थी। यहां हम दोनों के अलग-अलग किरदार हैं।”

‘न्यूटन’ अभिनेता ने कहा कि उन्हें कार्तिक बेहद पसंद है।

उन्होंने कहा, “वह अच्छा लड़का है, जो मुझे पसंद करता है। मैं बहुत उत्साहित हूं और लक्ष्मण शानदार निर्देशक हैं। यह मजेदार और रोचक फिल्म है।”

‘लुका छुपी’ लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493