अप्राकृतिक कारणों से हुई 100 हाथियों की मौत : मंत्री

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अप्राकृतिक कारणों से वर्ष 2013 से लेकर 2016 तक 100 हाथियों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2017 में देश में हाथियों की आबादी 27,312 थी। यह बात केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा में दी थी।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता जितेंद्र चौधरी द्वारा लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा, “सदस्य ने हाथियों की आबादी के बारे में जानकारी मांगी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में हाथियों की आबादी 27,312 थी।”

उन्होंने बताया, “2013 से लेकर 2017 तक अवैध शिकार में 100 हाथियों की मौत हुई और पिछले साल 489 लोगों की भी जान गई।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने मानव और पशुओं की भिड़ंत में मारे गए लोगों और फसलों की क्षति के लिए मुआवजा बढ़ाने की पहल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493