जालंधर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केरल पुलिस की एक टीम यहां पंजाब के जालंधर में एक वरिष्ठ नन का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी बिशप से तो मिलने में विफल रही, लेकिन उसने शनिवार को कुछ ननों से मुलाकात की।
केरल पुलिस की टीम जांच के लिए क्षेत्र में ईसाई केंद्रों के मुख्यालय मिशनरीज ऑफ जीसस की प्रार्थना सभा में पहुंची। टीम को पंजाब पुलिस से सुरक्षा प्राप्त थी।
टीम ने शुक्रवार व शनिवार को जालंधर डायोसिस की कुछ पूर्व ननों से मुलाकात की।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि केरल टीम रविवार को जालंधर में रोमन कैथोलिक सभा के बिशप फैं्र को मुलक्कल से पूछताछ के लिए मिल सकती है।
केरल पुलिस दल शुक्रवार को पंजाब के जालंधर पहुंचा था, लेकिन वह विवादास्पद बिशप से मिलने में विफल रहा। बिशप पर नन का यौन उत्पीड़न का आरोप है।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए.टी. सुभाष के नेतृत्व में छह सदस्यीय केरल पुलिस दल के पहुंचने की खबर सुनकर प्रार्थना सभा के कई समर्थक यहां शुक्रवार को जालंधर में परिसर में एकत्र हुए थे।
dharmpath.com dharmpath