पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के कई हिस्सों में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मुंगेर जिले में चार और बांका जिले में दो लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, जब आकाशीय बिजली गिरी तब पीड़ित खेतों में धान के पौधे लगा रहे थे।
अधिकारी ने कहा, “आकाशीय बिजली गिरने की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये मुआवाजे की घोषणा की गई है।”
dharmpath.com dharmpath