श्रीनगर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीनगर में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

सुरक्षाबलों ने बाटमालू क्षेत्र के देयेरवानी में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “क्षेत्र को चारों ओर से घेरने के बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जो अभी भी जारी है।”

उन्होंने कहा, “इसमें एक पुलिसकर्मी और और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।”

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493