उप्र : मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

चित्रकूट, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के तीन थानों की पुलिस ने कल्याणपुर-करौंहा के जंगल में रविवार को 50 हजार रुपये के इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबली कोल गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में एक रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया।

चित्रकूट जिला पुलिस के अधिकारिक सोशल मीडिया सेल के मुताबिक, “मानिकपुर, मारकुंड़ी और बहिलपुरवा थाने की पुलिस ने कल्याणपुर-करौंहा गांव के जंगल में साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबली कोल गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में पचास हजार रुपये के इनामी डकैत जंगलिया उर्फ पंजाबी को 315 बोर की रायफल और आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया लेकिन गैंग सरगना भागने में सफल रहा।”

पुलिस की सोशल मीडिया सेल की पोस्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार डकैत के पास से थर्टी स्प्रिंग रायफल का एक जिंदा कारतूस व दो खोखा के अलावा बारह बोर के तीन जिंदा एवं पांच खोखा भी बरामद हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493