मोटर रेसिंग : लोरेंजो ने जीती ऑस्ट्रिया मोटोजीपी

स्पिलबर्ग (ऑस्ट्रिया), 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के निवासी और डुकाटी के मोटोजीपी राइडर जॉर्ज लोरेंजो ने रेस के आखिरी चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया ग्रांप्री का खिताब अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस रेस में लोरेंजो ने अपने हमवतन और रेपसोल होंडा के राइडर मार्क माक्र्वेज को मात दी।

लोरेंजो ने स्पिलबर्ग के रेड बुल सर्किट पर आयोजित इस रेस को 39 मिनट और 40.688 सेकेंड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। वह दूसरे स्थान पर रहने वाले माक्र्वेज से 0.130 सेकेंड आगे थे।

इस रेस के क्वालीफाइंग चरण में माक्र्वेज ने पोल पोजीशन हासिल की थी लेकिन वह जीत नहीं पाए और दूसरे स्थान पर रहे। रेस में तीसरा स्थान डुकाती के राइडर और इटली के निवासी आंद्रे डोवीजियोसो को मिला।

माक्र्वेज को भले ही इस रेस में दूसरा स्थान मिला हो, लेकिन वह मोटोजीपी की अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार हैं, वहीं इटली के वालेंतीनो रोस्सी और यामाहा के राइडर दूसरे तथा लोरेजों तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493